लेखक राजेंद्र राजन की कहानी ‘पापा आर यू ओके’ ने छुआ दिल

By: Apr 14th, 2026 11:08 pm

स्टाफ रिपोर्टर-धर्मशाला

सुप्रसिद्ध कथाकार एवं उपन्यासकार राजेंद्र राजन ने कश्मीर विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में आयोजित कार्यक्रम में कहानी ‘पापा आर यू ओके’ का पाठ किया। पांच अगस्त 2019 के बाद कश्मीर की परिस्थितियों पर आधारित इस कहानी ने आमजन की मानसिक पीड़ा को मार्मिक ढंग से प्रस्तुत किया, जिससे छात्र और प्राध्यापक भावुक हो उठे। कार्यक्रम के दौरान लेखक राजेंद्र राजन ने अपनी रचना प्रक्रिया पर भी विस्तार से चर्चा की और शोध छात्रों में सृजन के संस्कार पैदा करने के लिए उन्हें प्रेरित किया। इस मौके पर ‘अनुभूति से अभिव्यक्ति की यात्रा’ पर लेखक और छात्रों में संवाद हुआ। विभागाध्यक्ष रूबी जुत्सी ने राजेंद्र राजन का स्वागत किया।

धारा 370 हटने के बाद की परिस्थितियां दर्शाई

कहानी ‘पापा आर यू ओके’ में धारा 370 हटने के बाद कम्यूनिकेशन ठप होने के बाद जम्मू-कश्मीर में उत्पन्न परिस्थितियों और आम लोगों के मानसिक तनाव को संवेदनशीलता के साथ दर्शाया गया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App