अपूर्व देवगन-स्मृतिका नेगी को सिविल सर्विसेज़ अवार्ड, CM सुक्खू ने नवाजी विभूतियां

By: Apr 16th, 2026 12:08 am

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रेरणा स्रोत सम्मान और हिमाचल गौरव पुरस्कार से भी नवाजी विभूतियां

दिव्य हिमाचल टीम – रिकांगपिओ

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को किन्नौर में हिमाचल दिवस के उपलक्ष्य पर हिमाचल की विभूतियों को राज्य स्तरीय पुरस्कार-2026 से सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की विभूतियों को विभिन्न क्षेत्रों में हिमाचल का नाम रोशन करने, उल्लेखनीय सेवाओं तथा कार्यों के लिए सिविल सर्विसेज़ अवॉर्ड, प्रेरणा स्रोत सम्मान और हिमाचल गौरव पुरस्कार से नवाजा। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन को विभागीय/ संस्थान श्रेणी और डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस विभाग की विभागीय/संस्थान श्रेणी में उप-मंडलाधिकारी (नागरिक) बल्ह जिला मंडी की स्मृतिका नेगी को व्यक्तिगत श्रेणी में सिविल सर्विसेज़ अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस दौरान जिला शिमला के भोंट की चारू शर्मा को और जिला किन्नौर की यंगथंग तहसील के चांगो गांव की छोंजिऩ ऐंग्मो को व्यक्गित श्रेणी में प्रेरणा स्रोत सम्मान से नवाजा गया।

भारतीय राष्ट्रीय महिला कबड्डी टीम की सदस्य जिला सिरमौर की शिलाई तहसील के शरोग गांव की रितु नेगी, शिलाई तहसील के धकौली गांव की साक्षी शर्मा, शिलाई तहसील के मेलाह टेक गांव की पुष्पा, मंडी जिला के बेला गांव की भावन देवी और जिला चंबा की चुराह तहसील के बघाईगढ़ गांव की चंपा ठाकुर को ग्रुप श्रेणी में प्रेरणा स्रोत सम्मान से पुरस्कृत किया गया। चमियाणा अस्पताल के डिपार्टमेंट ऑफ यूरोलॉजी को भी प्रेरणा स्रोत सम्मान प्रदान किया गया। जिला बिलासपुर के बरठीं के कंडयाणा गांव के पदमश्री से अलंकृत प्रेम लाल गौतम, जिला हमीरपुर की नादौन तहसील के डांगरी गांव के डा. ओपी शर्मा, अटल सुपर स्पेशलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान चमियाणा जिला शिमला के प्रिंसीपल डा. ब्रिज शर्मा, शिमला निवासी हरलीन कौर और जिला बिलासपुर की घुमारवीं तहसील के बछरीन गांव की स्नेहलता को व्यक्तिगत श्रेणी में हिमाचल गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

24 परिवारों को दिए पट्टे

कार्यक्रम के दौरान 24 परिवारों को मुख्यमंत्री ने एफ़आरए के तहत भूमि के पट्टे भी प्रदान किए। मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के नौ लाभार्थियों को पहली किश्त के रूप में एक-एक लाख के चेक भी प्रदान किए।

इन्हें मिले जिला स्तरीय पुरस्कार

मुख्यमंत्री सुक्खू ने जिला स्तरीय पुरस्कार के लिए किन्नौर पुलिस के एएसआई विकास गुलेरिया, हैड कांस्टेबल ललित कुमार तथा मेहर चंद को उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुरस्कृत किया। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता भीम सेन नेगी, कनिष्ठ अभियंता सुमित डोगरा और अशोक कुमार, टेक्नीशियन मेधर सिंह और संजीव कुमार को भी सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App