पीडब्ल्यूडी का अगला मुखिया कौन, प्रमुख अभियंता ई. एनपी सिंह इस महीने हो रहे रिटायर
वरिष्ठ संवाददाता-शिमला
हिमाचल में लोक निर्माण विभाग के नए इंजीनियर इन चीफ (ईएनसी) को लेकर हलचल तेज होने लगी है। ईएनसी ई. एनपी सिंह इसी माह सेवानिवृत्त होने जा रहे है। इसके चलते अब सियासी और प्रशासनिक गलियारों में भी नए ईएनसी को लेकर चर्चाओं का दौर आरंभ हो गया है। प्रदेश के इस बड़े विभाग के नए प्रमुख अभियंता को लेकर विभाग में भी तरह तरह की अटकलें लगने शुरू हो गई है।
जानकारी के अनुसार लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता ई. एनपी सिंह 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त होने जा रहे है। इस बीच प्रदेश भर में नए ईएनसी को लेकर चर्चाओं का दौर है। हालांकि अभी रिटायरमेंट में एक सप्ताह से अधिक का समय शेष है, लेकिन प्रदेश भर में विभाग के नए प्रमुख अभियंता को लेकर अटकलें लगाई जा रही है।
दो नामों पर अटकलें तेज
मौजूदा वक्त में मंडी में बतौर चीफ इंजीनियर सेवाएं प्रदान कर रहे एनपीएस चौहान का नाम प्रमुखता के साथ सामने आ रहा है। वरिष्ठता के आधार पर वह सबसे ऊपर है और इसी को मद्देनजर रखते हुए नए ईएनसी के रूप में उनका नाम लिया जा रहा है। इसी फेहरिस्त में ईएनसी प्रोजेक्ट ई. सुरेंद्र पॉल जगौता का नाम भी उभर कर सामने आ रहा है। एसपी जगौता पीडब्ल्यूडी के प्रदेश मुख्यालय निर्माण भवन में बतौर ईएनसी प्रोजेक्ट तैनात है।
चर्चा है कि विभाग के प्रमुख अभियंता के पद पर सरकार उनकी ताजपोशी कर सकती है। विभाग के भीतर चल रही चर्चाओं के मुताबिक दोनों अधिकारियों के पास लंबा प्रशासनिक और तकनीकी अनुभव है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
