कांग्रेस की पूरी लिस्ट जारी, कई नए चेहरे
नगर निगम पालमपुर में कांग्रेस ने घोषित किए सभी वार्डों के उम्मीदवार, कविता मिन्हास को टिकट
कार्यालय संवाददाता-पालमपुर
पालमपुर में कांग्रेस ने नगर निगम के सभी 15 वार्डों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। महिला पत्रकार को टिकट दिए जाने के साथ आरक्षण की जद में आए पूर्व पार्षदों के परिजनों को भी चुनावी समर में उतरा गया है। पत्रकार कविता मिन्हास को वार्ड छह घुग्गर खिलडू से प्रत्याषी बनाया गया है। वार्ड एक लोहना एससी से इंद्रपाल को उम्मीदवार बनाया गया है। वार्ड दो पालमपुर उपरला महिला से पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष और पूर्व पार्षद राधा सूद को टिकट दी गई है। वार्ड तीन पालमपुर खास महिला से रंजीत कौर को चुनाव मैदान में उतारा
गया है। वार्ड चार आईमा महिला से षैलजा चौहान, वार्ड पांच सुग्घर से रविंद्र कुमार, वार्ड सात बिंद्रावन महिला से सविता राठौर, वार्ड नौ एससी महिला से कमलेश कुमारी, वार्ड दस मारंडा महिला से नीलम मलिक, वार्ड 11 राजपुर महिला से प्रोमिला देवी, वार्ड 12 घुग्गर टांडा से निशा देवी, वार्ड 13 टांडा एससी महिला से अंचना, वार्ड 14
बनूरी महिला से अनीता देवी और वार्ड 15 भरमात एसटी से राजकुमार को चुनावी समर में उतारा गया है। कांग्रेस ने वार्ड नौ से पूर्व पार्षद निषा राज का टिकट काट कर कमलेश कुमारी को टिकट दिया है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
