चार डिवीजनों में Electric Buses का ट्रायल, सप्लाई से पहले कंपनी ने भेजी दस गाडिय़ां
सप्लाई से पहले कंपनी ने भेजी दस गाडिय़ां, प्रदेश में 53 चार्जिंग स्टेशन स्थापित
कार्यालय संवाददाता-शिमला
पहाड़ों में सफर अब पहले से ज्यादा शांत, आधुनिक और प्रदूषण मुक्त होने जा रहा है। हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 297 नई ई-बसों को सडक़ों पर उतारने की तैयारी तेज कर दी है। इसके साथ ही प्रदेशभर में 34 से 53 प्रमुख स्थानों पर ई-चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जा रहे हैं, ताकि भविष्य की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पूरी तरह आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बन सके।
प्रदेश में 297 नई ई-बसों का उतरना केवल परिवहन व्यवस्था का विस्तार नहीं, बल्कि हिमाचल के ग्रीन फ्यूचर की ओर बढ़ता बड़ा कदम माना जा रहा है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री पहले ही साफ कर चुके हैं कि हिमाचल प्रदेश को ई-मोबिलिटी के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

