संघर्ष के बाद कर्मचारी की नौकरी बहाल

By: May 16th, 2026 12:02 am

यूनियन का धरना खत्म, जिला श्रम अधिकारी की मध्यस्थता के बाद कंपनी ने मान ली नौकरी बहाली की मांग

नगर संवाददाता-चंबा
बैरास्यूल प्रोजेक्ट वर्कर यूनियन का कामगार दुनी चंद की नौकरी बहाली के साथ 25 दिनों से जारी लंबा संघर्ष शुक्रवार को समाप्त हो गया। शुक्रवार को एनएचपीसी प्रबंधन और यूनियन सचिव कुशल ठाकुर, कोषाध्यक्ष धर्म चंद, सीटू जिला महासचिव सुदेश ठाकुर और जिला श्रम अधिकारी एवं समझौता अधिकारी अनुराग शर्मा के हस्तक्षेप एवं मध्यस्तता के चलते कंपनी प्रबंधन ने दुनी चंद की नौकरी की बहाली की मांग को स्वीकार कर लिया। जिला श्रम अधिकारी ने कानून का हवाला देते हुए कहा कि नौकरी से निकालना कानूनी रूप में सही नही है, इसलिए कंपनी को कामगार की की बहाली करनी है। प्रबंधन की ओर से दुनी चंद की बहाली की मांग मनाने के साथ ही यूनियन ने अपना 25 दिन से चल रहा धरना समाप्त कर दिया।

मजदूरों की एकता और संघर्ष की जीत
इस मौके पर सीटू जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुमार व जिला महासचिव सुदेश ठाकुर ने मजदूरों की बधाई देते हुए कहा कि यह मजदूरों की एकता और संघर्ष की जीत है। उन्होंने कहा कि प्रबंधन इतने दिन से अडियल बना रहा, जबकि यूनियन की मांग सही थी। उन्होंने कहा कि सीटू हमेशा मजदूरों के शोषण के खिलाफ और उनके अधिकारों की लडाई लडता आया है और आगे भी मजदूरों के शोषण के खिलाफ लडता रहेगा। उन्होंने जिला श्रम अधिकारी का भी मदद करने व मामले को सुलझाने के लिए धन्यावाद किया। इस मौके पर उपाध्यक्ष लोक राम ठाकुर, कोषाध्यक्ष धर्म चंद, सुनील, राकेश, गौरव व चमन आदि मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App