डिग्री कालेज सलूणी में मेधावियों को दिया सम्मान
डा. नरेंद्र सांख्यान ने छात्रों को किया सम्मानित
निजी संवाददाता-सलूणी
राजकीय महाविद्यालय सलूणी का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह शनिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह में डा. नरेंद्र सांख्यान ने मुख्यातिथि के तौर पर उपस्थिति दर्ज करवाई। समारोह का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डा. मोहिंद्र कुमार सलारिया ने मुख्यातिथि, अन्य गणमान्य अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का औपचारिक स्वागत किया। सहायक प्राचार्य ने महाविद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इसमें महाविद्यालय की प्रमुख उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया।
प्रतिवेदन में लगभग 20 प्रतिशत विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्राप्त होना, उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम, तथा विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों की विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियों का विशेष उल्लेख किया गया। मुख्यातिथि डा. नरेंद्र संख्यान ने विद्यार्थियों को परास्नातक शिक्षा हेतु प्रेरित करने के साथ ही उज्जवल भविष्य की कामना की। समारोह के दौरान सत्र 2024-25 के विभिन्न विषयों के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त सत्र 2025-26 की पाठयेतर गतिविधियों के विजेताओं तथा सडक सुरक्षा क्लब द्धारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण, कर्मचारी वर्ग, पीटीए प्रधान दिनेश राणा, कृषि विश्वविद्यालय के सहकर्मी मान सिंह, संख्यान तथा बडी संख्या में अभिभावक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
रंगारंग प्रस्तुतियां की पेश
पाठयेतर गतिविधियों के विजेताओं तथा सडक सुरक्षा क्लब द्धारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया। समारोह में छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण, कर्मचारी वर्ग, पीटीए प्रधान दिनेश राणा, कृषि विश्वविद्यालय के सहकर्मी मान सिंह, श्रीमती संख्यान तथा बडी संख्या में अभिभावक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
