खजियार की वादियों में सैलानियों की चहल-पहल
मैदानी इलाकों में तपिश बढ़ते ही वीकेंड पर दो पल सुकून के बिताने को उमड़ी पर्यटकों की भीड़, कारोबारियों के चेहरे खिले
दिव्य हिमाचल ब्यूरो-चंबा
मैदानी इलाकों में गर्मी की तपिश बढऩे के साथ ही विश्वविख्यात पर्यटन स्थल खजियार की वादियां पर्यटकों की चहलकदमी से गुलजार हो उठी है। इस वीकेंड पर पडोसी राज्य पंजाब से काफी तादाद में पर्यटक खजियार की हसीन वादियों में दो पल सुकुन के बिताने को पहुंचेे हैं। पर्यटकों की आवाजाही बढने से खज्जियार के होटल कारोबारियों सहित मंझले दुकानदारों व रेहडी फडी वालों के मुरझाए चेहरों पर रौनक लौट आई है। कारोबारियों का कहना है कि आगामी दिनों में पर्यटकों की आमद ओर बढने से कारोबार के गति पकडने के उम्मीद जगी है। पर्यटन सीजन के शुरूआती दौर में ही खज्जियार की हसीन वादियों को निहारने के लिए पर्यटकों का सैलाब उमड पडा है।
रविवार को खजियार मैदान से सटी पार्किग वाहनों से फुल रही। पंजाब सहित अन्य राज्यों से काफी तादाद में पर्यटक पारिवारिक सदस्यों संग खजियार पंहुचे है। इसके चलते रविवार को खजियार के मैदान में पर्यटकों की काफी भीड देखने को मिली। पर्यटकों ने खजियार मैदान में जमकर मस्ती की। पर्यटकों की आमद बढने से स्थानीय होटल कारोबारियों, ढाबा संचालक और मैदान में रेहडी फडी लगाकर आजीविका कमाने वाले लोगों के चेहरे काफी खिले दिखे।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
