नगर परिषद चंबा में भाजपा, कांग्रेस के पांच-पांच पार्षदों ने हासिल की जीत

By: May 18th, 2026 12:04 am

दिव्य हिमाचल ब्यूरो-चंबा
नगर परिषद चंबा पर कांग्रेस व भाजपा मुकाबला बराबरी पर छूटा है। भाजपा व कांग्रेस के पांच-पांच पार्षदों ने जीत हासिल की है, जबकि एक सीट अन्य के खाते में गई है। नगर परिषद के घोषित चुनावी नतीजों में कांग्रेस और भाजपा समर्थित पांच-पांच पार्षद जीते हैं। देर शाम चुनावी नतीजे घोषित होते ही विजेता प्रत्याशियों के समर्थकों ने आतिशबाजी फोडकर व नारेबाजी कर जीत का जश्न मनाया। इस दौरान मतगणना केंद्र के बाहर लोगों की भारी भीड जुटी। परिषद चंबा के ग्यारह वार्डो के देर शाम घोषित नतीजों में शहर के कसाकडा वार्ड से कांग्रेस समर्थित सपना कुमारी, धडोग वार्ड से जितेंद्र सूर्या, चौगान वार्ड से तनवी गोस्वामी, सुराडा से रजनी शर्मा, जुलाहकडी वार्ड से भुवनेश्वरी गुलाटी ने जीत हासिल की है। हटनाला वार्ड से विजय कुमार ने जीत हासिल की है। फिलहाल विजय कुमार की दलीय स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है।

शहर के जनसाली वार्ड से भाजपा समर्थित सीमा कश्यप, सपडी वार्ड से निशा बडयाल, चौंतडा वार्ड से सुनील नैयर, हरदासपुरा वार्ड से नीतू सरीन और सुल्तानपुर वार्ड से कांता देवी विजेता रही हैं। भाजपा के दो पूर्व पार्षदों ने दोबारा से जीत की दहलीज पार की है। इनमें भाजपा समर्थित सीमा कश्यप ने लगातार चौथी बार पार्षद निर्वाचित हुई हैं इससे पहले शाम छह बजे मतगणना का कार्य बचत भवन में निपटाया गया है। देर शाम घोषित नतीजों के बाद कांग्रेस व भाजपा जीत के जश्न में डूब गई है। चुनावी समर में जीत हासिल करने वाले प्रत्याशियों को समर्थकों ने कंधे पर उठाकर बाजार में जलूस भी निकाला।

नगर परिषद चंबा
1. कांता ठाकुर-भाजपा समर्थित
2. सपना मैहरा-कांग्रेस समर्थित
3. तनवी गोस्वामी-कांग्रेस
4. विजय कुमार-अन्य
5. सीमा कश्यप-भाजपा समर्थित
6. सुनील नैयर-भाजपा समर्थित
7. रजनी शर्मा-कांग्रेस समर्थित
8. निशा बडयाल-भाजपा समर्थित
9. -जितेंद्र सूर्या-कांग्रेस समर्थित
10. भुवनेश्वरी गुलाटी-कांग्रेस
11. नीतू सरीन-भाजपा समर्थित


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App