सीवरेज चैंबर लीक होने से सडक़ पर बह रही गंदगी
हिमुडा कालोनी हरिपुर में बदबू का आलम, राहगीरों और वाहन चालकों को हो रही परेशानी
नगर संवाददाता-चंबा
हिमुडा कालोनी हरिपुर में सीवरेज चेंबर लीक होने के कारण चारों तरफ गंदगी और बदबू फैली हुई है। इससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड रहा है। कालोनी के मुख्य गेट के बिल्कुल समीप स्थित सीवरेज चैंबर से पिछले कुछ दिनों से लगातार गंदा पानी रिसकर मुख्य मार्ग पर बह रहा है। मुख्य द्धार पर ही गंदगी का साम्राज्य होने के कारण यहां से गुजरने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों से दो-चार होना पड रहा है। इस मार्ग से पैदल चलना भी दूभर हो चुका है और लोग मुंह पर रुमाल रखकर यहां से निकलने को मजबूर हैं। गंदे पानी के इस तरह सरेआम बहने से पूरे क्षेत्र में महामारी और संक्रामक बीमारियां फैलने का अंदेशा भी लगातार बना हुआ है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कालोनी के प्रवेश द्धार पर ही इस तरह की दुर्दशा होने से पूरी कालोनी का माहौल खराब हो रहा है और हर तरफ बदबू का आलम बना हुआ है। इस समस्या को लेकर कालोनी के लोगों में संबंधित विभाग और प्रशासन के प्रति गहरा रोष व्याप्त है। लोगों ने विभाग से गुहार लगाई है कि समस्या की गंभीरता को देखते हुए इस लीकेज को तुरंत ठीक किया जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके। उधर, हिमुडा के सहायक अभियंता उमेश ठाकुर ने बताया कि समस्या ध्यान में है। सीवरेज टैंक ओवरफ्लो करने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। जल्द ही समस्या का निवारण कर दिया जाएगा।
जल्द ही होगा समस्या का समाधान
लोगों ने विभाग से गुहार लगाई है कि समस्या की गंभीरता को देखते हुए इस लीकेज को तुरंत ठीक किया जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके। उधर, हिमुडा के सहायक अभियंता उमेश ठाकुर ने बताया कि समस्या ध्यान में है। सीवरेज टैंक ओवरफ्लो करने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। जल्द ही समस्या का निवारण कर दिया जाएगा।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
