खजियार में न बैंक शाखा और न ही एटीएम
पर्यटकों और लोकल लोगों को हो रही परेशानी, गाडिय़ों के पार्किंग की व्यवस्था भी नहीं
दिव्य हिमाचल ब्यूरो-चंबा
मिनी स्विट्जरलैंड के नाम से विश्वविख्यात पर्यटन नगरी खजियार में हर वर्ष हजारों की संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में पर्यटन ही यहां के लोगों की आर्थिकी की मुख्य साधन भी है, लेकिन यहां कई तरह की मूलभूत सुविधाएं नहीं होने के कारण यहां पहुंचने वाले पर्यटकों सहित स्थानीय लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खजियार में न तो बैंक की शाखा है और न ही एटीएम की सुविधा है। यहां पर वाहनों की पार्किंग के लिए पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था भी अब तक नहीं हो पाई है। बर्फबारी होने पर खज्जियार का संपर्क डलहौजी से कट जाता है, जिस कारण पर्यटकों की आमद बंद हो जाती है। ऐसे में स्थानीय लोगों की आर्थिकी पर इसका बुरा असर पड़ता है।
खज्जीनाग सेवा समिति सचिव जितेंद्र शर्मा, सेवा समिति सदस्य मनीष शर्मा, अनिल शर्मा, सनी कुमार, विशाल कुमार, सोनू कुमार, अजय कुमार, संजीव कुमार तथा अनिल कुमार ने कहा कि इन समस्याओं व मुद्दों का हल होना बहुत जरूरी है। युवाओं ने कहा कि सबसे पहले खज्जियार में बैंक और एटीएम सुविधा का होना बहुत जरूरी है, क्योंकि इस सुविधा के न होने के कारण स्थानीय लोगों सहित पर्यटकों व व्यवसायियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यहां बर हर दिन हजारों लोग रोजी-रोटी कमाते हैं, लेकिन अपनी कमाई की सेविंग करने के लिए बैंक की सुविधा न होने के कारण उन्हें करीब 24 किलोमीटर का लंबा सफर करने को मजबूर होना पड़ रहा है। लोगों ने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द यहां पर एटीएम और बैंक की सुविधा दी जाए। साथ ही यह मांग भी की है कि सर्दी के मौसम में बर्फबारी होने पर खज्जियार से डलहौजी की ओर जाने वाले मार्ग को बहाल करने का कार्य भी प्रमुखता के साथ किया जाए। ऐसा करने से न केवल स्थानीय लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचने में मदद मिलेगी बल्कि पर्यटन के क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी काफी लाभ मिल सकता है।
सरकार से जल्द सुधार की लगाई गुहार
लोगों ने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द यहां पर एटीएम और बैंक की सुविधा दी जाए। साथ ही यह मांग भी की है कि सर्दी के मौसम में बर्फबारी होने पर खज्जियार से डलहौजी की ओर जाने वाले मार्ग को बहाल करने का कार्य भी प्रमुखता के साथ किया जाए। ऐसा करने से न केवल स्थानीय लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचने में मदद मिलेगी बल्कि पर्यटन के क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी काफी लाभ मिल सकता है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
