संकरी सडक़ पर 2 ट्रकों की टक्कर, लग गया लंबा जाम

By: May 21st, 2026 2:11 pm

सोलन। जिला सोलन के सुबाथू रोड पर मटांडो के समीप गुरुवार सुबह दो ट्रकों की जोरदार टक्कर हो गई, जिससे सडक़ पर लंबा जाम लग गया। हादसा सडक़ के संकरे मोड़ पर हुआ, जिसके चलते दोनों ट्रक बीच सडक़ में फंस गए और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सुबह के व्यस्त समय में स्कूल वैन, कर्मचारी और अन्य वाहन घंटों जाम में फंसे रहे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रकों को हटाने का कार्य शुरू किया। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App