Himachali Aam Ka Achar Recipe : घर पर कैसे बनाएं आम का अचार, जानिए
Aam Ke Achar ki Recipe : आज हम आपको बताएंगे कि घर पर पारंपरिक पहाड़ी शैली का आम का अचार कैसे बनाएं । जब भी गर्मियों का सीजन शुरू होता है तब पेड़ों पर कच्चे आम लग जाते हैं, और लोग उन्हें तोडक़र या बाजार से खरीदकर घर लेट हैं और उसका अचार डाल लेते हैं। ये अचार इतना स्वादिष्ट होता है कि लोग इसे ब्रेकफास्ट-लंच-डिनर के साथ खाना बहुत पसंद करते हैं। ये आम का अचार यदि सही तरीके से बनाया जाए तो यह कई सालों तक खराब नहीं होता। तो आइये आज हम आपको आम के अचार की एक ऐसी ही रेपिसी बताते हैं, जो काफी आसान है।
आम का अचार बनाने के लिए जरूरत का सामान
कच्चे आम – 1 किलो, लाल मिर्च पाउडर – 50 ग्राम, हल्दी पाउडर – 2 बड़े चम्मच, नमक – 100 ग्राम, सौंफ – 3 बड़े चम्मच, साबुत मेथी दाना – 2 बड़े चम्मच, कलौंजी – 2 छोटे चम्मच, सरसों के दाने – 2 बड़े चम्मच, हींग – 1/2 छोटा चम्मच, सरसों का तेल – 500-700 ML
आम का अचार बनाने की विधि
आम का अचार बनाने के लिए सबसे पहले आपको कच्चे आम लेने होंगे। लेकिन यह ध्यान रखें की ये पके हुए न हों, और इनका अचार भी अच्छा नहीं बनेगा। सबसे पहले ये करें की इन सभी को एक समान साइज में काट लें, और इन कटे हुए आम के टुकड़ों को धूप में लगभग 1 दिन फैला कर सुखा लें ताकि उनमें नमी न रहे। अब बारी है आम में मसाले मिलाने की, तो एक बड़े बर्तन में कटे हुए आम को डालें और उसमें हल्दी और नमक मिलाकर छोड़ दें। ताकि नमक पानी छोड़ दे।
इसके बाद आम के टुकड़ों में पिसी लाल मिर्च, सौंफ, मेथी, कलौंजी, सरसों दाना, हींग डालें। ये सभी चीजें अच्छी तरह से पिसी होनी चाहिए। अब बारी आती है तेल को गर्म करके अचार में डालने की तो उसके लिए पहले तेल को कड़ाई में गर्म करें और फिर इसे गुनगुना होने दें। गुनगुने तेल को आम के टुकड़ों के ऊपर डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। अब इस मिश्रण को किसी साफ जार में भरें। इस जार को ढीले सूती कपड़े या ढक्कन से ढंक कर रोज धूप में रखें। इसे ज्यादा से ज्यादा धूप दिखाएं, ताकि मसाले इसमें अच्छी तरह से मिल जाए।
डिसक्लेमर—यह एक सामान्य जानकारी है, जो कि सोशल मीडिया से ली गई है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
