एसएफआईओ ने 69 पदों पर मांगे आवेदन, इच्छुक अभ्यर्थी इस डेट तक कर सकते हैं आवेदन
सीरियस फ्रॉड इंवेस्टिगेशन ऑफिस (एसएफआईओ) ने वर्ष 2026 के लिए जूनियर कंसल्टेंट्स और यंग प्रोफेशनल्स की भर्ती निकाली है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 69 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी, जिनकी अधिकतम आयु सीमा 65 वर्ष निर्धारित की गई है, वे तीन जून तक आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ये कर सकते हैं आवेदन: जूनियर कंसल्टेंट (कानून): वकील होना चाहिए और तीन से आठ साल का अनुभव जरूरी है। कॉरपोरेट कानून या जांच एजेंसियों में काम करने वालों को प्राथमिकता मिलेगी।
युवा प्रोफेशनल (कानून): लॉ ग्रेजुएट होना चाहिए और कम से कम 1 साल का अनुभव होना जरूरी है। जूनियर कंसल्टेंट (वित्तीय विश्लेषण): सीए/आईसीडब्ल्यूए/एमबीए पास और तीन से आठ साल का अनुभव होना चाहिए। फाइनांशियल एनालिसिस या ऑडिट का अनुभव जरूरी है। युवा प्रोफेशनल (वित्त/ऑडिट): सीए/आईसीडब्ल्यूए/एमबीए(फाइनांस) और कम से कम एक साल का अनुभव होना चाहिए। जूनियर कंसल्टेंट (सामान्य प्रशासन): एमबीए या मास्टर डिग्री/पीएचडी और तीन से आठ साल का अनुभव जरूरी है।
सैलरी: चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार आकर्षक मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा। यंग प्रोफेशनल पद पर नियुक्त उम्मीदवारों को 60,000 रुपए प्रति माह वजीफा दिया जाएगा, जबकि जूनियर कंसल्टेंट पद के लिए चयनित अभ्यर्थियों को 80,000 रुपए प्रति माह वेतन प्रदान किया जाएगा।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

