आरसीबी के पहाड़ जैसे लक्ष्य के तले दबी गुजरात, पांच विकेट पॉवर प्ले में उड़े

By: May 26th, 2026 10:42 pm

प्लेऑफ में ही उड़े बड़े विकेट, सुदर्शन-गिल के बल्ले धर्मशाला में खामोश

नरेन कुमार- धर्मशाला

एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में खेले जा रहे आईपीएल के पहले क्वालीफ़ायर मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात जाइंट्स के समक्ष जीत के लिए 255 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा है। जबकि पहाड़ जैसे रनों का पीछा करने उतरी गुजरात की शुरुआत बेहद खराब रही। शुरुआती ओवरों में ही ऑरेंज केप होल्डर साई सुदर्शन हिट विकेट व कैप्टन शुभमन गिल बोल्ड, जॉस बटलर, मिशान्त सिंधु व जेशन होल्डर होकर सस्ते में पैवेलियन लौट गए। जीटी की मात्र 56 रनों में पांच विकेट उड़ गए हैं। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 254 रन बनाए। आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने तूफानी बल्लेबाजी के दम पर महज 33 गेंदों नाबाद 93 रन बनाए। उन्होंने अपनी इस तूफानी पारी में 5 चौके और 9 छक्के जड़े। वहीं इससे पूर्व रन मशीन विराट कोहली ने 25 गेंदों में 5 चौकों और एक छक्के की मदद से 43 रन बनाकर आरसीबी के लिए एक मजबूत नींव रखी। कोहली ने अपनी इस पारी में 5 चौके और एक छक्का लगाया।

वहीं बाद में कप्तान रजत पाटीदार और क्रुणाल पंडया की जबरदस्त साझेदारी ने आरसीबी को एक बड़े स्कोर तक पंहुचाया। वहीं दूसरी ओर क्रुणाल पंड्या ने भी बढ़िया बल्लेबाजी करते हुए 28 गेंदों में 43 रनों के योगदान दिया। पंड्या ने अपनी इस पारी में 5 चौके और 2 छक्के लगाए। क्रुणाल पंड्या के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आये टिम डेविड कुछ खास नही कर पाए और 5 गेंदों में सिर्फ 4 रन बनाकर प्रसिद्ध कृष्णा का शिकार बने। इससे पूर्व देवदत्त पडीकल ने 5 चौकों की मदद से 19 गेंदों में 30 रन बनाए। जबकि जितेश शर्मा 5 गेंदों पर 1 चौका और छक्का लगाकर 15 रन बनाकर नाबाद रहे। उधर गुजरात जाइंट्स की तरफ से जैसन होल्डर और कगिसो रबाडा ने दो-दो विकेट लिए जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने एक विकेट लिया। हालांकि रबाडा काफी महंगे साबित हुए और उन्हें 4 ओवरों में 54 रन पड़े। जबकि होल्डर ने 4 ओवर में 39 दिए। स्पिनर राशिद खान को 3 ओवर में 29 रन पड़े जबकि तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को 3 ओवरों में 46 रन पड़े। वह भी काफी महंगे साबित हुए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App