राजधानी पर्यटकों से गुलजार
80 प्रतिशत पहुंची होटलों की ऑक्यूपेंसी, एडवांस बुकिंग पर ही मिल रहे कमरे
स्टाफ रिपोर्टर-शिमला
समर फेस्टिवल को लेकर काफी संख्या में पर्यटक शिमला पहुंच रहे हैं। लिहाजा राजधानी इन दिनों पर्यटकों से गुलजार है। शहर के होटलों की ऑक्यूपेंसी 80 प्रतिशत तक पहुंच गई थी। इन दिनों शहर के होटलों में एडवांस बुकिंग पर ही कमरे मिल रहे हैं। जो पर्यटक बिना एडवांस बुकिंग के शिमला आ रहे हैं उन्हें कमरे ढूंढने के लिए मश्कत करनी पड़ रही है। होटल संचालकों ने भी अपनी ऑनलाइन वेबसाइट और सोशल मीडिया में भी संदेश डालना शुरू कर दिया है कि होटलों की एडवांस बुकिंग पर ही कमरा मिल पाएगा।
हालांकि शिमला शहर से बाहर होटलों में अभी भी पर्यटक नहीं जा रहे हैं। समर फेस्टिवल का लुत्फ उठाने के चलते पर्यटक शहर के आसपास ही होटल लेना पसंद कर रहे हैं। भारी संख्या में पर्यटक आने से कारोबार भी बढऩे लगा है। अब पर्यटन कारोबारियों के चेहरे भी खिलने लगे हैं। अब देर रात तक शहरी की दुकानें भी खुली रहती हैं। होटल एसोसिएशन के सचिव प्रींस कुकरेजा का कहना है कि समर फेस्टिवल के लिए भारी संख्या में पर्यटक शिमला आ रहे हैं। शहर के होटलों की ऑक्यूपेंसी 80 प्रतिशत तक पहुंच गई है। अभी पर्यटकों की संख्या बढऩे की उम्मीद है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
