सडक़ पर फैला तेल; 40 मीटर तक फिसलन, कपड़े हुए काले, शरीर पर आए जख्म

By: Jun 12th, 2026 12:50 am

भिड़ा के तीखे मोड़ पर खराब हुए बड़े वाहन से लीक हुआ मोबिल ऑयल, कई दोपहिया वाहन चालक गिरकर हुए लहूलुहान
स्टाफ रिपोर्टर – हमीरपुर
नेशनल हाईवे-103 पर भिड़ा क्षेत्र में मार्ग पर फैला हुआ ईंजन ऑयल दोपहिया वाहनों की जान का दुशमन बन गया। तीखे मोड़ पर खराब हुए बड़े वाहन से निकला इंजन ऑयल सडक़ मार्ग पर फैलने से आधा दर्जन दोपहिया वाहन दुर्घनाग्रस्त हो गए। एक के बाद एक वाहन स्किड हो रहा था। यहां तक की चौपहिया वाहन भी यहां बे्रक लेकर ऑउट आफ कंट्रोल होते नजर आए। दोपहिया वाहन पर सवार होकर जा रहे युवकों ने जैसे ही मोड़ काटा वैसे ही वाहन ऑयल के ऊपर से स्किड हो गया तथा दोनों सवार सडक़ मार्ग के बीच जाकर गिरे। इसमें चालक को चोटें आई हैं तथा इसके कपड़े भी ऑयल की वजह से काले हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तथा घायल को पानी पिलाया और हाल चाल पूछा।

यहां पर एक के बाद एक दोपहिया वाहनों के स्किड होने का सिलसिला जारी रहा। कोई वाहन स्किड होने से बाल बाल बचा तो कोई स्किड होकर सडक़ पर ही लुढक़ गया। हर कोई यहां पैदा हुए हालातों को देखकर हैरान था। लोगों का कहना था कि यही वाहन से इंजन ऑयल का रिसाव हुआ है तो इसे साफ किया जाना चाहिए था ताकि हादसों का खतरा पैदा न होता। बता दें कि भिड़ा के पास तीखे मोड़ पर एक बड़ा वाहन अचानक खराब हो गया। इसके अंदर से ईंजन ऑयल का भारी रिसाव हुआ तथा सडक़ मार्ग चिकना हो गया। ाराब हुए वाहन को मेकेनिक ने ठीक किया तथा वाहन यहां से चला गया लेकिन मार्ग पर पड़ा ईंजन ऑयल चौपहिया वाहनों की वजह से करीब 40 मीटर सडक़ मार्ग तक फैल गया। इस कारण सडक़ चिकनी हो गई और दोपहिया वाहन स्किड हुए।

फिसलन भरी हो गई थी सडक़
यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों रमेश कुमार, विजय कुमार, विक्रम सिंह, अंकित राणा, मनोज कुमार, सुरेश कुमार, अंजना देवी, रिषभ राणा, दौलत राम, विवेक सिंह आदि ने बताया कि मार्ग पर बड़ा वाहन खराब हो गया था जिससे की इंजन ऑयल का रिसाव हुआ है। इस वजह से सडक़ मार्ग फिसलन भरा हो गया था।
खराब गाड़ी ने बढ़ाई आफत
उन्होंने एनएचएआई प्रबंधन व पुलिस प्रशासन से मांग की है कि यदि कोई वाहन खराब हो जाए तो इंजन ऑयल की लीकेज के दौरान निकले पदार्थ को ठिकाने लगाने की जिम्मेवारी वाहन मालिक को दी जाए। यदि लापरवाही के कारण सडक़ मार्ग पर बिगड़े हालातों में कोई अनहोनी हो जाए, तो उसका जिम्मेवार कौन होगा। लोगों ने मामले में संज्ञान लेने की मांग उठाई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App