कार और बस की टक्कर, पांच जख्मी
नादौन-हमीरपुर मार्ग पर ओवरटेकिंग के चक्कर में बड़ा हादसा, कार के उड़े परखचे
कार्यालय संवाददाता – नादौन
नादौन-हमीरपुर मार्ग पर नौहंगी गांव के निकट एक कार तथा निजी बस की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस घटना में कार सवार पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कालेज हमीरपुर ले जाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार अमरोह क्षेत्र के कार सवार नादौन से हमीरपुर की ओर जा रहे थे, जबकि निजी बस नादौन की ओर आ रही थी। नौहंगी गांव के पास एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने के कारण दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। आस-पास के लोगों ने कार सवार घायलों को हमीरपुर अस्पताल भेज दिया।
अस्पताल में चल रहा इलाज
यातायात प्रभारी एसआई नरेश कुमार ने बताया कि घायलों का उपचार चल रहा है तथा मामला दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
