चंबा में होगा दिल के मरीजों का इलाज

By: Jun 14th, 2026 12:46 am

मेडिकल कालेज चंबा में कार्डियोलाजी विभाग की स्थापना को मंजूरी, 17 सहायक प्रोफेसरों के पद भी किए स्वीकृत

दिव्य हिमाचल ब्यूरो-चंबा
पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कालेज में प्रदेश सरकार की ओर से कार्डियोलाजी विभाग स्थापित करने को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही विभाग में सहायक प्रोफेसर (सुपर स्पेशियलिटी) कार्डियोलाजी का एक पद भी स्वीकृत किया गया है। सरकार के इस फैसले के बाद दिल के रोगों से पीडित मरीजों को उपचार के लिए टांडा व शिमला सहित पठानकोट के निजी अस्पतालों की लंबी दौड नहीं लगानी पडेगी। मेडिकल कालेज में कार्डियोलाजी विभाग की स्थापना का फैसले जिला के लोगों के लिए एक बडी राहत है। अब सीने में दर्द, हार्ट अटैक, उच्च रक्तचाप, धडकन संबंधी समस्याएं, दिल की नसों में रुकावट और अन्य दिल के रोगों के मरीजों को प्रारंभिक जांच व विशेषज्ञ परामर्श के लिए टांडा या शिमला नहीं जाना पडेगा। बताते चलें कि वर्ष 2017 में स्थापित पं जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कालेज में अभी तक कार्डियोलोजी विभाग नहीं था। ऐसे में दिल के रोग से पीडित मरीजों को जनरल मेडिसिन विभाग के भरोसे रहना पडता था। या फिर उन्हें टांडा मेडिकल कालेज और आईजीएमसी शिमला रेफर किया जाता था। ऐसे में आपात स्थिति में कई बार मरीजों को जान से हाथ धोना पड रहा था। जिला के लोग पिछले काफी अरसे से मेडिकल कालेज में कार्डियोलोजी विभाग खोलने की मांग कर रहे थे। अब मेडिकल कालेज में कार्डियोलाजी विभाग खुलने से न केवल मरीजों को राहत मिलेगी बल्कि मेडिकल शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को भी नई मजबूती मिलेगी। लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति होने से चंबा में दिल के रोगों का बेहतर उपचार संभव हो सकेगा। कार्डियोलाजी विभाग की स्थापना के साथ ही विभिन्न विभागों में 17 सहायक प्रोफेसर पदों को मंजूरी पप्रदान की है। कार्डियोलाजी विभाग शुरू होने से दिल के रोगियों को बेहतर उपचार की सुविधा जिले में ही उपलब्ध हो सकेगी। यह निर्णय शिक्षा और मरीजों दोनों के लिए लाभकारी साबित होगा।
चंबा के लिए 17 सहायक प्रोफेसर पद स्वीकृत

चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कालेज चंबा को प्रदेश सरकार ने कार्डियोलाजी विभाग की स्थापना के साथ ही विभिन्न विभागों में 17 सहायक प्रोफेसर पदों को मंजूरी पप्रदान की है। स्वीकृत पदों में रेडियो डायग्नोसिस के तीन, स्त्री एवं पप्रसूति रोग, जनरल मेडिसिन और बाल रोग विभाग के दो-दो पद शामिल हैं, जबकि जनरल सर्जरी, पल्मोनरी मेडिसिन, बायोकेमिस्ट्री, माइक्रोबायोलाजी, मनोरोग, ईएनटी और पैथोलाजी विभाग के लिए एक-एक पद स्वीकृत किया गया है।
क्या बोले विधायक
चंबा। सदर विधायक नीरज नैयर ने कहा है कि मेडिकल कालेज चंबा में कार्डियोलाजी विभाग की स्थापना और 17 सहायक प्रोफेसर पदों की स्वीकृति जिले के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। चंबा में कार्डियोलाजी विभाग की आवश्यकता के इस महत्वपूर्ण मुद्दे को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के समक्ष प्रमुखता से उठाया था।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App