1.09 ग्राम चिट्टे सहित दो तस्कर गिरफ्तार

By: Jun 14th, 2026 12:50 am

नशे के खिलाफ देहरा पुलिस ने कसा शिकंजा, नशे की सूचना पुलिस को दें जनता
कार्यालय संवाददाता – देहरा गोपीपुर
प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्त हिमाचल अभियान के तहत पुलिस जिला देहरा नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में पुलिस थाना रक्कड़ की टीम ने गश्त एवं वाहन जांच के दौरान दो युवकों को 1.09 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस अधीक्षक देहरा मयंक चौधरी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस थाना रक्कड़ की टीम ने 12 जून रात को क्षेत्र में नियमित गश्त के दौरान खास सूचना के आधार पर मोजर कलां के समीप दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर उनकी तलाशी ली। तलाशी में उनके कब्जे से 1.09 ग्राम चिट्टा हेरोइन बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान निवासी मट्ट उमरा और गांव चोली के दो युवाओं के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है तथा यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बरामद मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इस नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। एसपी देहरा ने कहा कि पुलिस जिला देहरा श्जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत नशा तस्करों और अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने जनता से भी अपील की कि यदि कहीं नशे की तस्करी, बिक्री या सेवन से संबंधित कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो इसकी सूचना पुलिस या आपातकालीन हेल्पलाइन 112 पर दें।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App