होली-उतराला सडक़ का जल्द शुरू करें काम
संघर्ष समिति की बैठक में सदस्यों ने सडक़ परियोजना का काम देख रही कंपनी से उठाई मांग
निजी संवाददाता-होली
होली उतराला मार्ग संघर्ष समिति की बैठक शनिवार को इके पार्क जब्बल में आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के विकास और रोजगार से जुडे सबसे बडे मुददे यानि होली-उतराला सडक निर्माण को लेकर आगामी रणनीति तैयार की गई। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से समिति के पुनर्गठन का फैसला लिया गया। इसमें विनोद कुमार को नया अध्यक्ष नामित किया गया है। इस दौरान वक्ताओं ने इस सडक़ परियोजना का काम देख रही एमसीसी कंपनी के प्रबंधन को सीधे शब्दों में चेताया है कि वे जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू करें। अन्यथा समिति कानून का सहारा लेकर कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी।
समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष घ्विनोद कुमार ने आरोप लगाया कि पिछले दो वर्षों से कंपनी अलग-अलग बहाने बनाकर काम करने में आनाकानी कर रही है। इस कंपनी को सुरई नाला से लेकर चन्नी तक का टेंडर मिला है, जिसमें नाले पर बनने वाला पुल भी शामिल ह, लेकिन बेहद शर्मनाक बात है कि दो साल बीत जाने के बाद भी यह कंपनी नीचे नाले तक सडक नहीं पहुंचा पाई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि होली-उतराला सडक सिर्फ एक रास्ता नहीं बल्कि इस पूरे क्षेत्र की लाइफलाइन है। अब देखना यह होगा कि इस नई समिति के आक्रामक रुख के बाद सो चुका प्रशासन और कछुआ गति से चल रही कंपनी हरकत में आती है या नहीं।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
