विधायक ने काथला माता मंदिर के विकास को दिए पांच लाख

By: Jun 14th, 2026 12:49 am

जिला संवाददाता- कांगड़ा
विधायक पवन काजल ने कहा कि समीरपुर की पहाडिय़ों में बसे काथला माता के मंदिर को धार्मिक पर्यटन के लिहाज से विकसित किया जाएगा। भाजपा सरकार आते ही काथला माता मंदिर के वार्षिक मेले को और विस्तार दिया जाएगा। मंदिर के 22वें भंडारे में शिरकत करते हुए विधायक पवन काजल ने कहा कि माँ काथला की अपनी महता है। दूर- दूर से लोग काथला मंदिर में दर्शनों को आते हैं। ऐसे में इस मंदिर को धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के पूरे प्रयास किए जाएंगे। मंदिर के आसपास के एरिया को भी विकसित किया जाएगा।

विधायक काजल ने कहा कि मंदिर के विकास के लिए उन्होंने पांच लाख रूपए की राशि दी है। इस दौरान युवाओं ने जलेवी व अन्य मिष्ठानों के स्टाल लगाए थे। विधायक पवन काजल ने भी युवाओं के साथ श्रधालुओं को मिष्ठान परोसे। इस मौके पर नवीन कुमार, सुमन कुमार, सुरेंद्र पंडित, अरविंद, सोनू, बिट्टू,डिंपल, सुनील धीमान, अरुण गुलेरिया, बिंदु, राकेश, भुवनेश, नरोत्तम व रिंकू डोगरा मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App