ननखड़ी कॉलेज बंद करने पर धरना

By: Jun 14th, 2026 12:49 am

भाजपा ने उठाई कॉलेज बहाली की मांग, निर्णय वापस न लिया तो आंदोलन
दिव्य हिमाचल ब्यूरो-रामपुर बुशहर
भाजपा मंडल ननखड़ी ने शनिवार को ननखड़ी कॉलेज को बंद करने के सरकारी निर्णय के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया। धरने का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष जिया लाल लंबरदार और जिला परिषद सदस्य रानु खूंद ने किया। भाजपा नेताओं ने राज्य सरकार से ननखड़ी कॉलेज को शीघ्र बहाल करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि कॉलेज बंद होने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। यदि सरकार ने जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो भाजपा शांतिपूर्ण विरोध को व्यापक जन आंदोलन का रूप देने के लिए बाध्य होगी।

धरना समाप्त होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें आगामी आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में कार्यकर्ताओं से सुझाव लिए और आंदोलन को सफल बनाने के लिए रूपरेखा तैयार की गई। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिला परिषद सदस्य लाल चंद, महामंत्री जगदीश, राजेंद्र कुमार, संतोष मेहता, बाबू राम, खेम राज, कृष्णा मेहता, जगमोहन जिन्टा तथा मीडिया प्रभारी मनोज ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App