पांवटा में कुल्हाल बॉर्डर पर पुलिस और निहंग आमने-सामने, रुद्रप्रयाग जाने की जिद पर अड़े
पांवटा साहिब। पांवटा साहिब से लगी उत्तराखंड सीमा के कुल्हाल बॉर्डर पर गुरुवार रात को पुलिस और निहंग सिखों का जत्था आमने-सामने आ गया। रुद्रप्रयाग जाने की जिद में लगे निहंगों के हाथों में तलवारें और कृपाण थे और पुलिस को आगे जाने देने का दबाव बना रहे थे। इस दौरान स्थिति तनावपूर्ण रही। उत्तराखंड देहरादून के एसपी, एडिशनल एसपी, डीएसपी और एसएचओ सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालने में लगे रहे।
देर रात निहंगों ने कुल्हाल बैरियर पर दोबारा पहुंचकर बैरियर जबरदस्ती हटाए और तोड़ दिए। उन्होंने उत्तराखंड जाने की फिर से कोशिश की। इससे मौके पर तनाव और बढ़ गया। बढ़े तनाव के चलते यमुना-देहरादून-चंडीगढ़-कोटा राजमार्ग पर गाडिय़ों का लंबा जाम लग गया। पुलिस वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित कर रही है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
