पेंशनर्ज ऑनलाइन जमा करवाएं जीवन प्रमाण पत्र, लोकमित्र केंद्र से करें अप्लाई

By: Jul 1st, 2026 11:15 pm

स्टाफ रिपोर्टर-धर्मशाला

अब पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में राज्य भर के पेंशनरों के (लाइफ सर्टिफिकेट) जीवन प्रमाण ऐप से ही ऑनलाइन जमा होंगे। राज्य पेंशनरों को पहली जुलाई से 30 सितंबर तक जीवन प्रमाण पत्र ऑनलाइन ही जमा करवाने के संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है। हिमाचल प्रदेश सरकार के वित्त विभाग (कोष, लेखा एवं लॉटरी) ने वर्ष 2026-27 के लिए पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों के जीवन प्रमाण पत्र (लाइफ सर्टिफिकेट) जमा करने की प्रक्रिया को लेकर निर्देश जारी किए हैं।

हालांकि, चिकित्सकीय रूप से असमर्थ पेंशनरों को इस व्यवस्था से छूट दी गई है। ऐसे पेंशनर संबंधित चिकित्सक द्वारा प्रमाणित मैनुअल जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकेंगे। निर्देशों के अनुसार पेंशनर अपने निकटतम कोष कार्यालय, बैंक शाखा, कॉमन सर्विस सेंटर या लोकमित्र केंद्र जाकर जीवन प्रमाण पत्र सत्यापित करा सकते हैं।

लोकमित्र केंद से करें अप्लाई

हालांकि जो पेंशनर्ज ऑनलाइन व डिजिटल तकनीक का इस्तेमाल नहीं करते हैं, उनके लिए नए आदेश आफत ला सकते हैं। उन्हें लोकमित्र केंद्रों की मदद लेने की भी सलाह निदेशालय की ओर से जारी की गई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App