बिजली बोर्ड में छह जूनियर इंजीनियर को सहायक अभियंता पद पर प्रोमोशन
पांच दिन में नई तैनाती पर कार्यभार संभालने के निर्देश
वरिष्ठ संवाददाता-शिमला
राज्य बिजली बोर्ड लिमिटेड ने सिविल, मैकेनिकल (सी/एम) और ड्रॉइंग कैडर के छह जूनियर इंजीनियरों को नियमित आधार पर सहायक अभियंता के पद पर पदोन्नत कर दिया है। यह पदोन्नति क्लास-1 विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की सिफारिश पर की गई है। बोर्ड ने सभी पदोन्नत अधिकारियों को आदेश जारी होने की तिथि से पांच दिन के भीतर नए पद पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। प्रबंधन ने साफ कहा है कि यदि कोई अधिकारी निर्धारित समय में ज्वाइन नहीं करता है तो उसकी पदोन्नति स्वत: निरस्त मानी जाएगी और वरिष्ठता सूची में अगले अधिकारी को अवसर दिया जाएगा।
स्टेशन मिले
मोहन लाल को मुख्य अभियंता (पीएंडएम) कार्यालय, शिमला, लुडेर सिंह को सिविल मैकेनिकल उपमंडल, गिरीनगर और जोगिंद्र कुमार को सिविल मैकेनिकल उपमंडल, चिडग़ांव भेजा गया है। देवी राम को सिविल कंस्ट्रक्शन उपमंडल अकपा में नियुक्त किया गया है। प्रेम लाल को प्रतिनियुक्ति के आधार पर एचपीपीसीएल, शिमला में ही बनाए रखा गया है, जबकि राजेश कुमार को सिविल कंस्ट्रक्शन उपमंडल जियोरी में तैनाती दी गई है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

