जो भी दोषी हो उसे कठोर सजा मिले, राम मंदिर दान चोरी प्रकरण पर आरएसएस का पहला बयान

By: Jul 3rd, 2026 10:09 pm

दिव्य हिमाचल ब्यूरो — नई दिल्ली

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने शुक्रवार को पहली बार बयान दिया। आरएसएस ने राम मंदिर चढ़ावा-चोरी प्रकरण को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा है कि इससे राम भक्तों की भावनाएं आहत हुई हैं। उनका भरोसा बचाना जरूरी है। एसआईटी जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उन्हें कठोर दंड मिलना चाहिए। आरएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने इस प्रकरण पर पहली बार एक वक्तव्य में कहा कि अयोध्या में श्री रामलला मंदिर में रखे दान-पात्रों से चोरी की दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने पूरे समाज और राम भक्तों की भावनाओं और श्रद्धा को आहत किया है

और हम सभी इस घटना से दुखी हैं। संघ के सरकार्यवाह ने वर्तमान भ्रम और अनिश्चितता को समाप्त करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि हमारी अपेक्षा है कि मंदिर प्रबंधन और प्रशासन द्वारा गठित विशेष जांच दल द्वारा सभी आवश्यक पहल की जाएगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App