धार्मिक उत्साह के साथ अमरनाथ यात्रा शुरू

By: Jul 3rd, 2026 10:39 pm

एजेंसियां — श्रीनगर

जम्मू-कश्मीर में हर साल होने वाली श्रीअमरनाथ यात्रा शुक्रवार को पहलगाम और बालटाल, दोनों रास्तों से शुरू हुई। हजारों तीर्थयात्री पूरे जोश और कड़ी सुरक्षा के बीच पवित्र गुफा की ओर रवाना हुए। लगभग पांच हजार तीर्थयात्रियों का पहला जत्था गुरुवार को कश्मीर घाटी पहुंचा था, जिसे जम्मू से उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।

नुनवान आधार शिविर में अनंतनाग के उपायुक्त बिलाल भट और एसएसपी अनंतनाग अमोद नागपुरे ने पहलगाम रूट से जाने वाले तीर्थयात्रियों को हरी झंडी दिखाई और उनकी यात्रा के सुरक्षित और सफल होने की कामना की। अधिकारियों ने इस साल की तीर्थयात्रा के लिए जम्मू-कश्मीर में अब तक का सबसे बड़ा सालाना सुरक्षा अभियान शुरू किया है। सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए कई स्तरों वाला सुरक्षा घेरा, दोनों रास्तों पर नो-फ्लाई •ाोन घोषित किया गया है।

पीएम ने दी शुभकामनाएं पांच संकल्प लेने को कहा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में पवित्र अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले शिव भक्तों को शुभकामनाएं देते हुए यात्रा के दौरान स्वच्छता बनाए रखने, नियमों का पालन करने और यात्रा के समापन के बाद परिजनों को पौधा भेंट करने जैसे पांच संकल्प लेने को कहा है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष बाबा बर्फानी के प्रत्यक्ष दर्शन का यह अवसर, लाखों शिवभक्तों के लिए जीवन का एक अत्यंत शुभ और अविस्मरणीय अनुभव होता है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App