IIT मद्रास और IIT कानपुर ने शुरू किया भारत का पहला प्रैक्टिस-ओरिएंटेड साइबर सिक्योरिटी कोर्स

By: Jul 4th, 2026 9:42 pm

दिव्य हिमाचल ब्यूरो— नई दिल्ली

आईआईटी मद्रास भी आईआईटी कानपुर की तरह इस शैक्षणिक सत्र 2026-27 से बीटेक जैसा चार साल का डिग्री कोर्स बैचलर ऑफ साइबर सिक्योरिटी ( बी साइबर कोर्स) करवाएगा। आईआईटी मद्रास प्रैक्टिस ओरिएंटेड बी सायबर कोर्स में दाखिले के लिए आईआईटी कानपुर की एडमिशन प्रक्रिया के साथ जुड़ गया है। आईआईटी मद्रास ने बताया कि पहले बैच के लिए एडमिशन ज्वाइंट रूप से किए जाएंगे, जबकि छात्र अपने चुने हुए इंस्टीट्यूट में स्वतंत्र रूप से कोर्स की पढ़ाई करेंगे।

इससे पहले आईआईटी कानपुर ने एक अलग एडमिशन प्रक्रिया के साथ इस कोर्स की घोषणा की थी, जिसके लिए जेईई एडवांस्ड स्कोर की जरूरत नहीं है। आईआईटी कानपुर की ओर से इस कोर्स की घोषणा साइबर सिक्योरिटी रिसर्चर निसर्ग अधिकारी को अपने सीएक्सआई हब साइबर सिक्योरिटी सेंटर में इंजीनियर के तौर पर नियुक्त करने के कुछ समय की गई थी। आईआईटी मद्रास के अनुसार, इस कोर्स को देश में स्किल साइबर सिक्योरिटी प्रोफेशनल्स की बढ़ती मांग को पूरा करने और छात्रों को भारत के बढ़ते डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, रणनीतिक क्षेत्रों और साइबर इकोसिस्टम की सुरक्षा के लिए तैयार करने के मकसद से डिजाइन किया गया है।

ऐसे मिलेगा दाखिला

आईआईटी मद्रास ने कहा कि वह आईआईटी कानपुर की चल रही सिलेक्शन प्रोसेस में शामिल हो गया है। इंस्टीट्यूट ने साफ किया, इस साल, क्योंकि आईआईअी कानपुर ने लगभग एक महीने पहले ही यह प्रक्रिया शुरू कर दी थी और वे सिलेक्शन प्रोसेस से गुजर चुके हैं, इसलिए हम सिलेक्शन प्रोसेस में उनके साथ जुड़ेंगे। हर छात्र को आईआईटी मद्रास या आईआईटी कानपुर में से किसी एक को चुनने का मौका दिया जाएगा। इस साल आईआईटी कानपुर जेईई मेन्स स्कोर, लिखित परीक्षा और हैकाथॉन के माध्यम से इस कोर्स में दाखिला ले रहा है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App