एंबुलेंस और सेना की गाड़ी की टक्कर, 3 की मौत

By: Jul 5th, 2026 1:11 pm

जयपुर। राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ में रविवार सुबह एम्बुलेंस और सैन्य वाहन की टक्कर में दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत हो गई। रक्षा सू्त्रों के अनुसार सुबह लगभग साढ़े पांच बजे सूरतगढ़-गंगानगर मार्ग पर केंचियां कस्बे के निकट एक सिविल एम्बुलेंस ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान सामने से आ रहे सेना के एएलएस वाहन से टकरा गई। इस दुर्घटना में तीन लोगों की मृत्यु हो गई। घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराते हुए शीघ्र अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसे की सूचना पर पुलिस प्रशासन घटनास्थल पर पहुंचा। भारतीय सेना ने दिवंगत लोगों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की है तथा जांच में नागरिक प्रशासन को पूर्ण सहयोग प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की है। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान श्रीगंगानगर जिले के हिंदुमलकोट थाना क्षेत्र के सतनाम, महेंद्र कौर एवं लक्ष्मी के रूप में की गई है। हादसे में दो लोग घायल भी हो गए जिन्हें श्रीगंगानगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App