इंडोनेशिया पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने हवाई अड्डे पर किया स्वागत

By: Jul 7th, 2026 12:08 am

दिव्य हिमाचल ब्यूरो— नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में सोमवार शाम इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंचे जहां स्वयं राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी के विमान के इंडोनेशिया की हवाई सीमा में प्रवेश करते ही इंडोनेशिया वायु सेना के लड़ाकू विमानों ने उन्हें जकार्ता हवाई अड्डे तक सुरक्षा प्रदान की। श्री मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि वह राष्ट्रपति सुबियांतो के स्वागत भाव से अभिभूत हैं और उनके साथ द्विपक्षीय वार्ता के लिए उत्सुक हैं। प्रधानमंत्री ने लिखा, जकार्ता में उतरा।

हवाई अड्डे पर मेरा स्वागत करने के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के सछ्वाव से मैं अभिभूत हूं। वर्ष 2018 में हमने अपने संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी तक बढ़ाया, जिससे हमारे लोगों को लाभ हुआ है। इस यात्रा के दौरान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो और मैं विभिन्न क्षेत्रों में इस साझेदारी को और अधिक गति देने के उद्देश्य से चर्चा करेंगे। राष्ट्रपति प्रबोवो और मैं योग्यकार्ता में प्रम्बानन मंदिर परिसर का दौरा करेंगे। इससे हमारे राष्ट्रों के बीच घनिष्ठ सांस्कृतिक संबंध सुनिश्चित होंगे। इंडोनेशिया में रहते हुए, मैं भारतीय समुदाय के साथ बातचीत करने के लिए भी उत्सुक हूं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App