पहलगाम आतंकी हमले के पीछे हाफिज सईद का हाथ, NIA ने पेश की पूरक चार्जशीट

By: Jul 7th, 2026 12:01 am

एजेंसियां — श्रीनगर

पहलगाम हमले पर एनआईए ने सोमवार को सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की है। एजेंसी ने कहा कि बैसरनघाटी में हुए आतंकी हमले की साजिश पाकिस्तान में बैठे लश्कर-ए-तैयबा चीफ हाफिज सईद ने ही रची थी। एनआईए ने हाफिज पर भारत के खिलाफ जंग छेडऩे का आरोप लगाया है। बता दें कि 22 अप्रैल, 2025 को आतंकवादियों ने पहलगाम की बैसरन घाटी में फायरिंग की थी। टूरिस्टों की धर्म पूछकर हत्या की गई थी। हमले में 26 टूरिस्ट मारे गए थे। इसके बाद भारत ने छह-सात मई की रात ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया।

पाकिस्तान और पीओके में नौ ठिकानों पर हमला किया था। भारत का दावा है कि इसमें 100 से ज्यादा आतंकवादी मारे गए। पहलगाम हमले के बाद एनआईए ने 15 दिसंबर 2025 को पहली चार्जशीट दाखिल की थी। इसमें पाकिस्तान के आतंकी हैंडलर साजिद जट समेत छह आतंकियों को आरोपी बनाया था। उस वक्त हाफिज सईद का नाम सामने नहीं आया था। पहलगाम हमले के तीन आतंकी मारे जा चुके हैं। आतंकियों का हैंडलर सैफुल्लाह जट्ट उर्फ लंगड़ा अभी जिंदा है। उस पर 10 लाख का इनाम है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App