साफ-सफाई के बाद अस्पताल चकाचक

By: Jul 7th, 2026 12:02 am

‘दिव्य हिमाचल’ में खबर प्रकाशित होने के बाद सुजानपुर में हरकत में आई नगर परिषद

सिटी रिपोर्टर – सुजानपुर
सुजानपुर अस्पताल के पास फैली गदंगी की खबर उत्तर भारत के अग्रणी समाचार पत्र ‘दिव्य हिमाचल’ प्रकाशित होते ही प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए समस्या का समाधान किया है। मौके से गंदगी उठ गई है तथा अब जगह सफाई से चमक रही है। सुजानपुर सिविल अस्पताल के स्टाफ क्वार्टर के बाहर फैले कचरे की खबर प्रकाशित होन के उपरांत नगर परिषद के सफाई कर्मचारी एक्शन मोड में नजर आए। छुट्टी के दिन भी टीम मौके पर पहुंची और देखते ही देखते पूरे क्षेत्र से कचरा उठाकर सफाई कर दी। सफाई कर्मचारियों ने मौके पर ही सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अब खुले में कचरा फेंकने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

जो भी व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर गंदगी फैलाते हुए पाया गया, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई के साथ जुर्माना भी लगाया जाएगा। कर्मचारियों ने कहा कि नगर परिषद अकेले पूरे शहर को साफ नहीं रख सकती। जब तक आम जनता और अन्य विभाग सहयोग नहीं करेंगे, तब तक स्वच्छ शहर का सपना अधूरा रहेगा। उन्होंने सभी नागरिकों से कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने और शहर को स्वच्छ रखने में भागीदारी निभाने की अपील की। छुट्टी के दिन भी ड्यूटी निभाने वाले सफाई कर्मचारियों की यह तत्परता बताती है कि प्रशासन अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App