बर्मापापड़ी स्कूल के छात्रों ने रोपी हरियाली
Jul 7th, 2026 12:01 am
नाहन। पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ के प्रेरणादायक भाव के साथ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बर्मापापड़ी के छात्र-छात्राओं और विद्यालय स्टाफ ने एक पेड़ मां के नाम 3.0 के तहत वन वृत्त त्रिलोकपुर के सहयोग से कंडीवाला क्षेत्र में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान में स्कूल के इको क्लब के सदस्यों ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के तहत एक मियावाकी 3.0 साइट भी विकसित की गई, जिसका उद्देश्य कम स्थान में अधिक घनत्व के साथ वृक्षारोपण कर हरित क्षेत्र को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या शालू परमार भी उपस्थित रही।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

