आसमान से बरसी आफत, बिजली गिरने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत

By: Jul 7th, 2026 1:55 pm

चित्तौड़गढ़। राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा में सोमवार को वज्रपात से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कनेरा थाना क्षेत्र में लुणखंदा गांव में बद्रीलाल मीणा पत्नी चंद्रीबाई और पोते विशाल के साथ सोमवार रात गांव से दो किलोमीटर दूर अपने खेत पर बनी झोपड़ी में सो रहे था, रात में क्षेत्र में तेज हवाओं और गर्जना के साथ भारी बारिश शुरू हो गई। सूत्रों ने बताया कि इसी दौरान अचानक एक तेज धमाके के साथ उनकी झोपड़ी पर बिजली गिरी। इससे तीनों की झुलसने से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाये जहां आज सुबह पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App