आईसीसी बोर्ड चुनाव में बड़ा उलटफेर, डिप्टी चेयरमैन इमरान ख्वाजा चुनाव हारे
Jul 9th, 2026 12:06 am
एडिनबर्ग । आईसीसी के लंबे समय से डिप्टी चेयरमैन रहे इमरान ख्वाजा को बुधवार को संस्था के सालाना सम्मेलन के दौरान एसोसिएट मेंबर डायरेक्टर्स के चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। इस चुनाव में फ्रांस के गुरुमूर्ति पलानी ने 35, जबकि मुबाशिर उस्मानी (यूएई) और रूडी वैन वुरेन (नामीबिया) ने 26-26 वोट हासिल किए। सिंगापुर के अनुभवी प्रशासक ख्वाजा 23 वोटों के साथ चौथे स्थान पर रहे।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

