बंदरों ने घायल की कालेज की छात्रा

By: Jul 9th, 2026 12:02 am

जख्मी हालत में पहुंचाई अस्पताल, बिलासपुर कालेज में बढ़ा बंदरों का आतंक

निजी संवाददाता-चांदपुर
राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में बंदरों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन किसी न किसी को बंदर या तो काट रहे है या बंदरों के डर से अफरा-तफरी का माहौल बन रहा है । इस कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित होने के साथ उनमें डर की भावना भी बढ़ रही है। बुधवार सुबह दस बजे महाविद्यालय के संगीत विभाग के पास एक छात्रा को बंदरों ने पीछे से आकर काट लिया। महाविद्यालय सुरक्षा कर्मी राकेश कुमार ने मुस्तैदी दिखाते हुए घायल छात्रा को बंदरों से बचाया और महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल को तुरंत सूचित किया। कॉलेज प्राचार्य ने तुरंत संज्ञान लेते हुए महाविद्यालय के प्राध्यापक के सहयोग से छात्रा को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय की बीए प्रथम वर्ष की छात्रा मानसी को बंदरों ने काट लिया और उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। इस विषय में जिला प्रशासन को भी सूचित किया गय गया है। आए दिन महाविद्यालय के कर्मचारी और विद्यार्थी बंदरों के आतंक का शिकार हो रहे हैं। साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि इस विषय को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की जाए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App