कनाडा ने माना, निज्जर हत्याकांड में भारत सरकार का हाथ नहीं, पुलिस जांच ने खोली ट्रूडो की पोल, झूठे थे आरोप
पुलिस की जांच ने खोली ट्रूडो की पोल, झूठे थे पूर्व पीएम के आरोप
दिव्य हिमाचल ब्यूरो — नई दिल्ली
खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में भारत के खिलाफ बेबुनियाद आरोप लगाने वाले कनाडा को अब खुद असलियत माननी पड़ी है। कनाडाई पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि साल 2023 में हुई निज्जर की हत्या में भारत सरकार या उसके अधिकारियों के शामिल होने का कोई भी सबूत नहीं मिला है। कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने लगभग तीन साल पहले यह दावा किया था कि सुरक्षा एजेंसियां निज्जर की हत्या और भारतीय एजेंटों के बीच संभावित लिंक के विश्वसनीय आरोपों की जांच कर रही हैं।
अब रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस की डिप्टी कमिश्नर लिसा मोरलैंड ने बताया कि ऑर्गेनाइज्ड क्राइम सिंडिकेट की इस पूरी जांच और लगाए गए आरोपों में ऐसा कोई सुराग या सबूत सामने नहीं आया है जो यह बता सके कि इस हत्या में भारत सरकार के अधिकारी शामिल थे या उन्हें इसमें आरोपित किया जाएगा।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

