इंडोनेशिया के एक हजार साल पुराने हिंदू मंदिर पहुंचे पीएम मोदी, कहा, हमेशा शिव से जुडऩे का सौभाग्य मिला

By: Jul 9th, 2026 12:06 am

एजेंसियां — जकार्ता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडोनेशिया दौरे के आखिरी दिन बुधवार को यहां स्थित एक ऐतिहासिक हिंदू मंदिर पहुंचे। पीएम मोदी ने यहां योग्याकार्ता स्थित 1000 साल पुराने प्रम्बानन मंदिर का दौरा किया। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो भी उनके साथ गए। दोनों ने मंदिर के संरक्षण-जीर्णोद्धार परियोजना का उद्घाटन किया। पीएम ने मंदिर में दर्शन भी किए।

पीएम अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पेज पर मंदिर परिसर की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। उन्होंने मंदिर परिसर में अपने संबोधन में कहा कि मुझे किसी न किसी रूप में हमेशा भगवान शिव से जुडऩे का मौका मिला है। सोमनाथ, काशी विश्वनाथ, केदारनाथ धाम और उज्जैन के महाकाल मंदिर के बाद प्रम्बानन मंदिर के विकास का मौका मिलना मेरा सौभाग्य है। पीएम ने विमान से मंदिर के भव्य परिसर का एक वीडियो शेयर किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App