रोटरी क्लब ऊना ग्रेटर की कमान अब शिव लठ के हाथ
कॉलर एक्सचेंज के साथ रोटरी क्लब ऊना ग्रेटर की नई टीम का आगाज
दिव्य हिमाचल ब्यूरो – ऊना
रोटरी क्लब ऊना ग्रेटर की 2026-27 की नव गठित टीम के पद स्थापना समारोह एवं डिस्ट्रिक्ट गवर्नर का आधिकारिक दौरा समारोह संपन्न हुआ। समारोह में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन अनिल सिंघल मुख्य अतिथि रहे। उनके साथ फर्स्ट लेडी रोटेरियन सोनिया सिंघल तथा डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी (गवर्नर ऑफिशियल विजिट) रोटेरियन नरेश आनंद, सहायक गवर्नर संदीप शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ निवर्तमान अध्यक्ष रोटेरियन अनु बाला द्वारा मुख्य अतिथियों के स्वागत से हुआ।
इसके पश्चात क्लब सचिव रोटेरियन शशि शर्मा ने वर्ष 2025-26 की क्लब गतिविधियों एवं उपलब्धियों का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। समारोह का सबसे आकर्षक क्षण कॉलर एक्सचेंज रहा। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन अनिल सिंघल ने निवर्तमान अध्यक्ष अनु बाला से अध्यक्षीय कॉलर ग्रहण कर नवनिर्वाचित अध्यक्ष रोटेरियन शिव लठ को पहनाया। शिव लाठ को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह से पूर्व आयोजित क्लब असेंबली में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अनिल सिंघल एवं डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी नरेश आनंद ने क्लब की सदस्यता, वार्षिक लक्ष्य, वित्तीय स्थिति जांची।
ये रहे मौजूद
समारोह में क्लब के नव निर्वाचित प्रधान शिव लठ, निवर्तमान प्रेसिडेंट अनु बाला, सचिव रतेश गोयल, शशि शर्मा, अरविंद ठाकुर, हरीश सहनी, महेश दत्ता, प्रभजोत सिंह, डीसी चौधरी, रवि कुमार, रीना वर्मा, महेंद्र वर्मा, अजय शर्मा, राकेश कैलाश, नरेंद्र सैनी, अश्वनी एरी, संदीप शर्मा शेषपाल सिंह, डा. प्रदीप एवं अतिथियों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

