फिर हांफी नालागढ़ डिपो की बस
तकनीकी खराबी से बीच सफर में फंसे 40 से 50 यात्री, पहाड़ी रूटों पर बेहतर बसें चलाने की उठी मांग
निजी संवाददाता-रामशहर
्रनालागढ़ डिपो की खटारा बसों से पहाड़ी क्षेत्र के ग्रामीण आए दिन काफी परेशान हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन नालागढ़ की डिपो की बसें अपने गंतव्य स्थान से पहले ही हांफ जाती है। निगम के आला अधिकारियों को चाहिए की पहाड़ी क्षेत्र में बेहतर कंडीशन बसों की जांच कर भेजा जाए। ताकि आए दिन लोगों को इस परेशानी का सामना न झेलना पड़े। ऐसा ही नजारा बुधवार को भी देखने को मिला, जब नालागढ़ से शिमला वाया रामशहर जाने वाली बस बीच रास्ते में ही हांफ गई। इस बस में सफर कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि इस बस में करीब 40 से 50 यात्री सफर कर रहे थे और यह बस नालागढ़ रामशहर दिग्गल कुनिहार शिमला रूट पर जा रही थी। यह बस नालागढ़ अड्डा से 9.10 पर चली और रामशहर बस स्टैंड पर 10.30 बजे पहुंची। मगर इस बस में तकनीकी खराबी आ जाने के कारण आगे नहीं जा पाई।
जिससे राजधानी सहित दिग्गल, जाबल, बढलग, कुनिहार, शिमला का सफर कर रहे यात्री ने बताया कि अगर बस ठीक नहीं थी तो बस स्टैंड से क्यों रवाना किया गया। वहीं पर तकनीकी जांच की जानी चाहिए थीं। इस बस में सफर कर रहे यात्रियों को मजबूरन निजी वाहनो या टैक्सी का सहारा लेने पर मजबूर होना पड़ा। उधर जब इस बाबत नालागढ़ कार्यालय में दूरभाष पर संपर्क किया तो वहां पर तैनात सुपरिटेंडेंट विनय शर्मा ने बताया की बस में तकनीकी खराबी आ गई थी। सूचना मिलते ही दूसरी बस को रूट पर रवाना कर दिया गया है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

