स्टार प्लस पर जल्द आएगा रश्मि देसाई और जाह्नवी का नया शो ‘सयोनी’
मुंबई। स्टार प्लस ने अपने नए फिक्शन शो सयोनी की पहली झलक जारी कर दी है। यह शो माँ-बेटी के अटूट रिश्ते, बिछडऩे, त्याग और उम्मीद की भावनात्मक कहानी को पर्दे पर पेश करेगा। जारी प्रोमो में सान्वी (जाह्नवी सोनी) की कहानी दिखाई गई है, जो एक मासूम और चंचल बच्ची है। अनाथालय में पली-बढ़ी सान्वी को यह नहीं पता कि उसकी माँ जीवित है।
बचपन से ही उसकी सबसे बड़ी ख्वाहिश अपनी माँ को ढूंढऩा और पहली बार माँ के स्नेह का अनुभव करना है। शो में रश्मि देसाई और जाह्नवी सोनी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी। सयोनी की कहानी एक माँ और बेटी के बिछडऩे तथा उनके दोबारा मिलने की उम्मीद के इर्द-गिर्द घूमती है। प्रोमो में सान्वी की मासूमियत, उसकी उम्मीद और अपनी मां से मिलने की चाह को भावनात्मक अंदाज में दिखाया गया है। प्रोमो कई सवाल भी छोड़ता है,आखिर किन परिस्थितियों ने माँ और बेटी को एक-दूसरे से अलग कर दिया? क्या किस्मत उन्हें फिर से मिलाएगी या उनकी राहें हमेशा के लिए जुदा हो जाएंगी? इन सवालों के जवाब शो के प्रसारण के दौरान सामने आएंगे। सयोनी जल्द ही स्टार प्लस पर प्रसारित होगा और इसे जियोहॉटस्टार पर भी स्ट्रीम किया जा सकेगा।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

