नाम बड़े हैं, क्या दर्शन भी बड़े होंगे? क्या T-20 हार का आज वन-डे में बदला लेंगे दिग्गज खिलाड़ी

By: Jul 14th, 2026 1:51 pm

डिजिटल डेस्क

नाम बड़े हैं, क्या दर्शन भी बड़े होंगे। यह सवाल आज सभी क्रिकेट फैंस में जहन बार-बार उठ रहा है। क्योंकि पहले टीम इंडिया ने आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज हारी और फिर इंग्लैंड के खिलाफ शर्मनाक हार मिली। यानी टी-20 विश्व चैंपियन टीम लगातार 2 सीरीज बुरी तरह हार गई और वह भी उस समय जब टीम के सभी खिलाड़ी आईपीएल खेल कर आए हों। इन दो हार के बाद खिलाडिय़ों से लेकर कोच तक निशाने पर आ गए हैं। ऐसे में देखना होगा कि टीम इंडिया 50 ओवर के फॉर्मेट में क्या गुल खिलाती है।

वैसे अब फॉर्मेट बदला है और खिलाड़ी भी बदले हैं। आज इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले मैच में बड़े प्लेयर मैदान में उतरने वाले हैं। पूर्व कप्तान रोहित शर्मा, चेज़ मास्टर विराट कोहली, मिडल ऑर्डर संभालने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज बूम-बूम बुमराह। यानी खिलाड़ी बड़े हैं, तो काम भी बड़े होंगे।

चार नाम, दुश्मन का काम तमाम

इंग्लैंड के खिलाफ पहले वन-डे मैच के लिए क्रिकेट फैन्स में क्रेज भी ज्यादा है, क्योंकि उन्हें बड़े सितारे मैदान में देखने को मिलेंगे। रोहित शर्मा का नाम ही काफी है, जबकि विराट कोहली अरसे बाद वन-डे मैच खेलने उतरेंगे। वह कितनी जल्दी लय में लौटेंगे, देखने वाली बात होगी। मिडिल ऑर्डर की रीढ़ केएल राहुल पर काफी दारोमदार होगी, जबकि तेज गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह पर सबकी निगाह होगी। मैच में उनका साथ देंगे अर्शदीप सिंह, जो कि अभी लय में नजर नहीं आ रहे हैं।

इस प्रकार होगी टीम इंडिया

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर/कुलदीप यादव, शिवम दुबे, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App