बैंक ऑफ इंडिया में जॉब, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर इस डेट तक कर सकते हैं आवेदन
एज लिमिट: 25-45 वर्ष तक (पोस्ट वाइज)
सैलरी: 64,820-1,20,940 रुपए (पे स्केल पदानुसार)
सरकारी बैंक में ऑफिसर बनने की शानदार अपॉर्चुनिटी आ गई है। हाल ही में बैंक ऑफ इंडिया ने जीबीओ स्ट्रीम के तहत क्रेडिट ऑफिसर्स के 779 पदों पर नई भर्ती करने की घोषणा की है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर 20 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।
ये कर सकते हैं आवेदन-क्रेडिट ऑफिसर (एमएमजीएस-2): किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से अभ्यर्थी ने न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएशन की हो। एससी/एसटी/ओबीसी/पीडब्ल्यूबीडी कैंडीडेट्स 55 प्रतिशत अंक लाने पर भी योग्य होंगे। सीए/सीएमए-आईसीडब्ल्यूए ्र/सीएस/सीएफए भी मान्य होगी। इसके साथ बतौर ऑफिसर कम से कम तीन साल का अनुभव भी रखते हों। आयुसीमा 25-32 वर्ष तक तय की गई है।
क्रेडिट ऑफिसर (एमएमजीएस-3): ग्रेजुएशन की डिग्री 60 प्रतिशत, एससी/ एसटी/ओबीसी/पीडब्ल्यबीडी ने 55 प्रतिशत अंकों के साथ हासिल की हो। साथ में पोस्ट क्वालिफिकेशन कम से कम पांच साल का अनुभव भी रखते हों, जिसमें से तीन साल एमएमएमई क्रेडिट/कॉमर्शियल क्रेडिट/ प्रोजेक्ट क्रेडिट/प्रोजेक्ट फाइनांस /मिड लार्ज क्रेडिट शेड्यूल और कॉमर्शियल बैंक/फाइनांशियल इंस्टीट्यूशन/एमबीएफसी काम किया हो और एज लिमिट 28-38 वर्ष तक हो।
क्रेडिट ऑफिसर (एसएमजीए-4): 60 प्रतिशत /55 प्रतिशत माक्र्स (एससी/ एसटी/ओबीसी/पीडब्ल्यूबीडी) के साथ ग्रेजुएट+ 7 साल पोस्ट क्वालिफिकेशन वर्क एक्सपीरियंस हासिल किया हो। मांगे गए अनुभव के साथ सीए/ सीएमए-आईसीडब्ल्यूए/ सीएस/सीएफए भी अप्लाई कर सकते हैं। आवेदक की उम्र 32-45 वर्ष तक हो। अधिकतम उम्र में रिजर्व कैटेगरी के अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट देने का प्रावधान किया गया है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

