बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 745 पदों पर निकली भर्ती, इस डेट तक भर सकते हैं अपना फॉर्म

By: Jul 14th, 2026 10:08 pm

सरकारी बैंक में ऑफिसर बनने की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार खबर सामने आई है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन ने विभिन्न सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 745 रिक्त पदों को भरने के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 21 जुलाई तक अपना फॉर्म भर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता: आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।

आयु सीमा: आवेदकों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों की जन्मतिथि दो जुलाई, 1995 से पहले और पहली जुलाई, 2005 के बाद की नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

आवेदन शुल्क: आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 850 रुपए आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 175 रुपए आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।

वैकेंसी डिटेल

आईटी ऑफिसर 301
एग्रीकल्चर फील्ड ऑफिसर 190
राजभाषा अधिकारी 89
एचआर/पर्सनल ऑफिसर 60
लॉ ऑफिसर 105


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App