Revaluation के बाद टॉप-थ्री पर पहुंचीं हमीरपुर की गौरी, 477 से बढक़र 494 हुए अंक

By: Jul 14th, 2026 10:12 pm

निजी संवाददाता-बड़सर

जहां कोशिशों का कद बड़ा होता है वहां नसीब को भी झुकना पड़ता है इस कहावत को पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिझड़ी की होनहार छात्रा गौरी शर्मा ने सच कर दिखाया है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 12वीं कक्षा (कला संकाय) के री-इवेल्यूएशन (पुनर्मूल्यांकन) के परिणामों में गौरी ने 17 अंकों की लंबी छलांग लगाकर प्रदेशभर की मेरिट सूची में तीसरा स्थान हासिल किया है।

पांच मई को घोषित मूल परिणाम में गौरी ने 500 में से 477 अंक (95.4 प्रतिशत) प्राप्त कर स्कूल में टॉप किया था, जिसके बाद उनके अंक बढक़र 494 (98.8 प्रतिशत) हो गए।

बधाई

बड़सर के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें विशेष बधाई दी है। वहीं छात्रा के पिता व स्कूल प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा और स्कूल के प्रिंसीपल देवेंद्र कुमार ने इस सफलता को शिक्षकों का प्रतिफल बताया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App