गुरु स्टडी सेंटर धर्मशाला का ऐतिहासिक कीर्तिमान, 50 से अधिक होनहारों ने नीट-जेईई में आठ ने मारी बाजी

By: Jul 18th, 2026 10:02 pm

संस्थान के 50 से अधिक होनहारों ने नीट और जेईई में आठ ने मारी बाजी

साहिल ने 586 और महक ने 585 अंकों के साथ किया टॉप

दिव्य हिमाचल ब्यूरो— धर्मशाला

शिक्षा नगरी धर्मशाला में पिछले 13 साल से उत्कृष्ट परिणामों की पर्याय बन चुके गुरू स्टडी सेंटर ने सफलता का नया इतिहास रच दिया है। संस्थान के होनहारों ने मेडिकल (नीट 2026) और इंजीनियरिंग (जेईई 2026) प्रवेश परीक्षाओं में अपना परचम लहराते हुए न केवल संस्थान का, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यह शानदार परिणाम सालों की निरंतर मेहनत, अनुभवी मार्गदर्शन और विद्यार्थियों के अटूट समर्पण का जीवंत प्रमाण है। इस वर्ष घोषित हुए नीट 2026 के परिणामों में गुरू स्टडी सेंटर के 50 से अधिक विद्यार्थियों ने सफलता हासिल कर देश के बेहतरीन मेडिकल कालेजों में प्रवेश की ओर अपने कदम बढ़ा दिए हैं।

प्रदेश में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान के होनहार छात्र साहिल ने 586 अंक और छात्रा महक ने 585 अंक प्राप्त कर विशेष पहचान बनाई है। संस्थान का यह उत्कृष्ट प्रदर्शन केवल मेडिकल परीक्षाओं तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि इंजीनियरिंग में भी यहां के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इस वर्ष परीक्षा में शामिल हुए कुल 11 में से आठ विद्यार्थियों ने शानदार सफलता अर्जित की है। सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि सफलता प्राप्त करने वाले इन सभी 8 विद्यार्थियों को प्रतिष्ठित एनआईटी हमीरपुर में प्रवेश का सुनहरा अवसर मिला है।

परीक्षा पास करवाना नहीं सपने सच करना मकसद

गुरू स्टडी सेंटर के मैनेजिंग डायरेक्टर रिशाद मोहम्मद ने सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और पूरे गुरू परिवार को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने अपनी टीम और छात्रों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा, हर सफलता के पीछे अनुशासन, सही मार्गदर्शन और निरंतर प्रयास होता है। गुरू स्टडी सेंटर का उद्देश्य केवल परीक्षा पास करवाना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सपनों को साकार करना है। आने वाले सालों में भी हम इसी समर्पण के साथ नई सफलताओं का इतिहास रचते रहेंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App