हरोली को बनाया जाएगा शत प्रतिशत सिंचाई सुविधा युक्त
डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री बोले, काम में जुटी हिमाचल सरकार
स्टाफ रिपोर्टर-दुलैहड़
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के गोंदपुर बुल्ला स्थित व्यवसायिक प्रोत्साहन केंद्र में लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में लोग व्यक्तिगत एवं जनहित से जुड़े मामलों को लेकर उनसे मिले।
उपमुख्यमंत्री ने सभी लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को पात्र मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि दिसंबर 2027 तक हरोली को शत-प्रतिशत पेयजल एवं सिंचाई सुविधा संपन्न विधानसभा क्षेत्र बनाने के लक्ष्य पर योजनाबद्ध ढंग से तेजी से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कभी पेयजल संकट से जूझने वाला बीत क्षेत्र आज जल प्रबंधन की सफल मिसाल बन चुका है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

