कोटला कलां आश्रम में गूंजे जयकारे
गुरु पूर्णिमा पर उमड़े जनसैलाब ने राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज से लिया आशीर्वाद
नगर संवाददाता – ऊना
राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज आश्रम कोटला कलां में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में रविवार को भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर आशीर्वाद प्राप्त किया। सुबह से ही आश्रम परिसर में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। श्रद्धालुओं ने कतारों में लगकर राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज के दर्शन किए और गुरु चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित की।
इस अवसर पर आयोजित सत्संग कार्यक्रम में बाबा बाल जी महाराज ने अपने प्रवचनों से संगत को निहाल किया। उन्होंने गुरु के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जीवन में गुरु का स्थान सर्वोच्च होता है। पूरे दिन आश्रम परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद और लंगर की व्यवस्था भी की गई।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

