टीवी पर पहली बार बॉर्डर-2, 15 अगस्त को जी सिनेमा पर दिखेगी शौर्य और बलिदान की गाथा
मुंबई। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फिल्म बॉर्डर 2 का वल्र्ड टेलीविजन प्रीमियर 15 अगस्त को शाम 7:30 बजे ज़ी सिनेमा पर किया जाएगा। देशभक्ति, शौर्य और बलिदान पर आधारित इस फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। निर्माताओं के अनुसार निर्देशक अनुराग सिंह की यह फिल्म जेपी दत्ता की चर्चित फिल्म बॉर्डर की विरासत को आगे बढ़ाती है। फिल्म भारतीय सशस्त्र बलों के साहस, त्याग और भाईचारे की भावना को बड़े पैमाने पर प्रस्तुत करती है। फिल्म में सनी देओल ने कहा कि मेरे पिता के लिए हकीकत जो थी, मेरे लिए बॉर्डर वही है। बॉर्डर 2′ हमारी सशस्त्र सेनाओं के साहस और बलिदान को सम्मान देने का प्रयास है। यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि हर घर तक पहुंचने वाला ऐसा संदेश है, जो हमें स्वतंत्रता दिवस के महत्व की याद दिलाता है।
वरुण धवन ने कहा कि बचपन में बॉर्डर केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि एक पीढ़ी की भावना थी। उन्होंने कहा कि बॉर्डर 2 का हिस्सा बनना उनके लिए बेहद खास अनुभव रहा और फिल्म की सबसे बड़ी ताकत युद्ध नहीं, बल्कि सैनिकों के बीच भाईचारे और परिवारों की भावनाओं की कहानी है। अहान शेट्टी ने कहा कि बॉर्डर जैसी प्रतिष्ठित फ्रेंचाइज़ी का हिस्सा बनना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि फिल्म में सैनिकों के जज़्बात और आपसी भाईचारे को पूरी सच्चाई के साथ पर्दे पर उतारने का प्रयास किया गया है। निर्देशक अनुराग सिंह ने कहा कि ‘बॉर्डर 2’ का कैनवास पहली फिल्म से कहीं बड़ा है, लेकिन इसकी आत्मा वही है। उन्होंने कहा कि परिवार, रणभूमि में बने भाईचारे और देश के लिए लडऩे वाले जवानों के अटूट हौसले को फिल्म की मूल भावना बनाया गया है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
